IPL 10 - मैक्सवेल का धमाल - पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से हराया - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 8, 2017

IPL 10 - मैक्सवेल का धमाल - पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से हराया

IPL 2017 Match 4 RPS-VS-KXIP




आईपीएल के चौथे मुकाबले में पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से मात दी। पंजाब की ओर से कप्तान मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाये। मैक्सवेल ने 2 चौके और 4 छक्के लगाए।  

टॉस किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता - पुणे की ख़राब शुरुआत 

पंजाब के कप्तान मैक्सवेल ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल के चौथे मुकाबले में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पुणे की बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मयंक अग्रवाल सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। 

पिछली मैच के हीरो स्मिथ और रहाणे भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। रहाणे ने 15 गेंदों में  19 रन बनाये। रहाणे ने 1 चौका और 1 छक्का लगाया। कप्तान स्टीव स्मिथ भी 27 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। 
धोनी भी 11 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए। 

बेन स्टोक्स और मनोज तिवारी ने पुणे को संभाला 

पुणे की लड़खड़ाती पारी को बेन स्टोक्स और मनोज तिवारी ने सहारा दिया। स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 50 रन बनाये। स्टोक्स ने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। मनोज तिवारी ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 23 गेंदों में 40 रन बनाये। तिवारी ने 3 चौके और 2 सिक्स लगाए। 

rps-vs-kxip-ipl-10-2017



डेनियल क्रिस्टियन ने भी 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 8 गेंदों में 17 रन बनाये। पुणे ने निर्धारित 20 ओवरों में 163 रन बनाये और पंजाब को जित के लिए 164 रनो का लक्ष्य मिला।

पंजाब की अच्छी शुरुआत 

164 के स्कोर का पीछा करते हुए पंजाब की टीम को अमला और मनन वोहरा की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने 2.5 ओवरों में 28 रन जोड़े। वोहरा 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें  अशोक डिंडा ने आउट किया। 

इमरान ताहिर ने सहा को आउट कर पंजाब को दूसरा झटका दिया। सहा ने 9 गेंदों में 13 रन बनाये। अमला भी 27 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने भी 22 गेंदों में 24 रन बनाये। 

मैक्सवेल ने की तूफानी बल्लेबाजी

पंजाब की लड़खड़ाती पारी को मैक्सवेल ने सँभाला। मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाये। मैक्सवेल ने सिर्फ 20 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के लगाते हुए शानदार 44 रन बनाये। मैक्सवेल की पारी की बदौलत पंजाब ने पुणे को 6 विकेट से हराया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages