दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली में खेले जा रहे मुकाबले में दिल्ली के कप्तान ज़ाहिर खान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालाँकि अब तक के आईपीएल मुकाबलों में ज्यादातर कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर रहे है लेकिन ज़ाहिर खान ने बेटिंग के लिए अच्छी विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना पसंद किया।
संजू सेमसन - सेम बिलिंग्स की तूफानी शुरुआत
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज संजू सेमसन और सेम बिलिंग्स ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। सेमसन और बिल्लिंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पॉवर प्ले के 6 ओवरों में 53 रन बनाये।
संजू सेमसन ने आईपीएल में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 25 गेंदों में 39 रन बनाये। सेमसन ने 7 चौके लगाये। बिल्लिंग्स ने भी 17 गेंदों में 2 चौको की मदद से 21 रन बनाये।
दिल्ली को पहला झटका 53 के स्कोर पर बिल्लिंग्स के रूप में लगा। बिलिंग्स को कुल्टर नील ने 21 रनों पर चलता किया। उसके बाद थोड़ी ही देर में उमेश यादव ने संजू सेमसन को आउट कर कोलकाता को दूसरी सफलता दिलाई।
रिषभ पन्त का धमाल
रिषभ पन्त ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाये। रिषभ ने उमेश यादव की एक ही ओवर में 26 रन बनाये जिसमे 3 छक्के और 2 चौके लगाये। रिषभ ने सिर्फ 16 गेंदों में 38 रन बनाये। रिषभ ने 2 चौके और 4 छक्के लगाये। क्रिस मोरिस ने भी 9 गेंदों में 3 चौके लगाये और 16 रन बनके आउट हुए।
कोलकाता की ओर से सब से ज्यादा विकेट कुल्टर नील ने लिए। उन्होंने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। क्रिस वोक्स, सुनील नारायण और उमेश यादव को 1-1 विकेट मिला।
No comments:
Post a Comment