भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया - सीरीज़ पर किया 2-1 से कब्ज़ा - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, March 27, 2017

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया - सीरीज़ पर किया 2-1 से कब्ज़ा

ind-vs-aus-india-win-by-8-wickets



धरमशाला में खेले गए आखरी टेस्ट मेच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात देकर टेस्ट मेच और सीरीज़ पर कब्ज़ा कर लिया है। जीत के लिए दिये 106 रनों के लक्ष्य को भारत ने सिर्फ 2 विकेट गंवाकर हांसिल कर लिया। रविन्द्र जाडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ ध मेच और मेन ऑफ़ ध सीरीज़ चुना गया।

मेच के चौथे दिन भारत ने 19 रनों से आगे खेलना शुरू किया था। मुरली विजय 8 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने।  भारत का स्कोर उस वक्त 46 रन था।  इसी ओवर में पुजारा भी बिना खता खोले रन आउट हो गए।  लेकिन इसके बाद राहुल और रहाने की जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 8 विकेट से जीत दिलाई। राहुल ने 51 जब की रहाने ने ताबड़तोड़ सिर्फ 27 गेंदों में 38 रन बनाये। रहाने ने 4 चौके और 2 छक्के लगाये।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रन बनाये थे जिसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 332 रन बनाये थे और ऑस्ट्रेलिया पर 32 रनों की बढ़त ली थी।  लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर पाई और पूरी टीम 137 रनों पर ही ढेर हो गई थी और भारत को जित के लिए 106 रन बनाने का लक्ष्य मिला था.

ravindra-jadeja-player-of-the-match-and-series

भारत vs ऑस्ट्रेलिया सिरीज़ 

पहला टेस्ट ( पुणे )           - ऑस्ट्रेलिया 333 रनों से जीता 
दूसरा टेस्ट ( बेंगलुरु )      - भारत 75 रनों से जीता 
तीसरा टेस्ट ( रांची )         - मैच ड्रा 
चौथा टेस्ट  ( धरमशाला ) - भारत 8 विकेट से जीता 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages