भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच आज से चौथा और आखरी टेस्ट मैच धरमशाला में खेला जायेगा। धरमशाला में ये पहला ही टेस्ट मुकाबला है। भारत के लिए बुरी खबर आ सकती है विराट कोहली के न खेलने की संभावनाओ से। रांची टेस्ट में फिल्डिंग करते वक्त विराट कोहली के कंधे पे चोट लगी थी। हालाँकि विराट ने रांची टेस्ट में बेटिंग की थी लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया है की अगर वो सम्पूर्ण स्वस्थ होंगे तो ही खेलेंगे। इसी वजह से विराट का खेलना संदेहपूर्ण है।
4 टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों टीम 1 - 1 की बराबरी पर है। ऐसे हालात में यह मैच फ़ाइनल से कम नहीं होंगी। वैसे ही दोनों टीम जिस तरह से मैदान पर और मैदान के बहार भीड़ रही है उस हिसाब से इस आखरी टेस्ट मैच में रोमांच चरम पर होगा।
धरमशाला में पिच फ़ास्ट गेंदबाजी के अनुरूप होगी ऐसे संकेत मिल चुके है। भारत ने भी इसी लिए मोहम्मद शमी की वापसी पक्की है। भुवनेश्वर कुमार को भी जगह सकती है। भारत ने श्रेयस अय्यर को विराट कोहली के बेकअप को तौर पर टीम में शामिल किया है।

No comments:
Post a Comment