रांची टेस्ट मेंऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाये 451 रन - जाडेजा के 5 विकेट - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, March 17, 2017

रांची टेस्ट मेंऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाये 451 रन - जाडेजा के 5 विकेट


ranchi-test-jadeja-5-wickets

रविन्द्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 451 रन पर आउट कर दिया है। रविन्द्र जडेजा ने शानदार बोलिंग करते हुए 5 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 178 रन बनाये। ग्लेन मैक्सवेल ने भी शतक बनाते हुए 104 रन बनाये।

रांची टेस्ट मैच के दुसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 299 से आगे खेलना शुरू किया। स्मिथ और मैक्सवेल की जोड़ी ने संभलकर खेलना शुरू किया। इसी बिच मैक्सवेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। मैक्सवेल ने 9 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 104 रनों की शानदार पारी खेली।

मैक्सवेल और स्मिथ के बिच हो रही बड़ी साझेदारी को जडेजा ने तोडा।  जडेजा ने  मैक्सवेल को आउट कर 191 रनों की मैराथॉन पार्टनरशीप का अंत किया। जडेजा ने मैथ्यू वेड को 37 रनों पर आउट कर छठी सफलता दिलाई।  कमिन्स को भी जडेजा ने 0 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार पारी खेलते हुए नाबाद 178 रन बनाये। स्मिथ ने 17 चौके लगाए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 299 रन बनाये थे। भारत की ओर से जडेजा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। उमेश को 3 जबकि अश्विन को 1  विकेट मिला। 

Post Bottom Ad

Pages