स्मिथ - मेक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी - रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 299-4 - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 16, 2017

स्मिथ - मेक्सवेल की शानदार बल्लेबाजी - रांची टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 299-4

ind-vs-aus-steve-smith

स्टीव स्मिथ के शानदार शतक ( 117 ) और ग्लेन मैक्सवेल के अर्ध शतक ( 82 ) के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रांची टेस्ट मैच के पहले दिन 4 विकेट खोकर 290 रन बना लिए है। शुरुआती विकटो के बावजूद भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाने में सफल नहीं रहे।  स्मिथ और मेक्सवैल ने पांचवे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। 

टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता - मिली अच्छी शुरुआत 

रांची में खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को वॉर्नर और रेनशॉ की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। जाडेजा ने वॉर्नर को 19 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

अच्छी शुरुआत के बाद मिले ताबड़तोड़ झटके 

ऑस्ट्रेलिया को मिली अच्छी शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजो ने भी प्रहार किया और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को बंधन में रखा। उमेश यादव ने 44 रन पर खेल रहे रेनशॉ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। 

उसके बाद अश्विन ने शॉन मार्श को 2 रन पर आउट करके ऑस्ट्रेलिया को 89 के स्कोर पर तीसरा झटका दिया। पिटर हैंड्सकॉम्ब भी 19 रन बनाकर यादव का शिकार बने। ऑस्ट्रेलिया ने 140 रनों पर ही 4 विकेट गँवा दिए थे। 

स्मिथ - मैक्सवेल ने संभाली बाजी   

लड़खड़ा रही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को कप्तान स्मिथ और सीरीज़ में पहला टेस्ट मैच खेल रहे ग्लेन मेक्सवैल ने संभाला। स्मिथ और मैक्सवेल की जोड़ी ने पांचवे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया। स्मिथ ने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके लगाए। 

cricket-news-in-hindi-india-vs-australia


मैक्सवेल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। मैक्सवेल ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मेक्सवैल ने नाबाद 82 रन जोड़े।

भारत की और से उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। रविन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को 1 -1 विकेट मिला। 

Post Bottom Ad

Pages