ऑस्ट्रलियाई स्पिनर नाथन लायन की कातिल स्पिन गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाजो ने घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 189 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत की ओर से सिर्क के एल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. राहुल ने 90 रनों की पारी खेली। राहुल के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मेच में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।भारत ने आज टीम में दो बदलाव किये। मुरली विजय की जगह अभिनव मुकुंद और जयंत यादव की जगह करुण नायर को टीम में शामिल किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिनव मुकुंद बिना खता खोले मिशेल स्टार्क का शिकार बने।
उनके बाद बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा ने राहुल के साथ मिलकर धीमी पर संभलकर बल्लेबाजी की. दोनों ने दुसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। लेकिन पुजारा 17 के स्कोर पर आउट हो गए. पुजारा को नाथन लायन ने आउट किया।
उसके बाद कोई भी भारतीय बल्लेबाज लायन की स्पिन बोलिंग के सामने टिक नहीं पाया और एक के बाद एक बल्लेबाज पेवेलियन लौटते चले। कप्तान विराट कोहली ने 12 रन बनाये जब की अजिंक्य रहाने ने 17 रन बनाये।करुण नायर ने भी 26 रनों का योगदान दिया।
भारत की और से सिर्फ राहुल ने ही डंटकर मुकाबला किया और 9 चौको की मदद से 90 रन बनाये। भारत की पूरी टीम 71.2 ओवरों में 189 रनों पर आउट हो गई।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए है। डेविड वार्नर 23 रनों पर और मेट रेनशॉ 15 रनों पर खेल रहे है।
