![]() |
| Steve O'keefe nailed Indian batting line up |
इससे पहले स्पिनरों को मदद कर रही पिच के ऊपर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया और भारतीय स्पिनरों को बहेतरीन खेला। स्मिथ ने 109 रन बनाये। स्मिथ ने 11 चौके लगाए। पहली पारी में शानदार अर्धशतक बनाने वाले रेनशॉ ने 31 रन बनाये। मिशेल मार्श ने 31 , मैथ्यू वेड ने 20 और मिशेल स्टार्क ने भी 30 रन जोड़े।
ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 285 रन बनाकर आउट हो गई और भारत के सामने जित के लिए 441 रन का विशाल लक्ष्य दिया जो इस पिच पर नामुमकिन ही थे।
441 के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टीम ने स्टीव ओकीफ़ और नाथन लायन की फिरकी के आगे बिलकुल घुटने टेक दिए। 10 रन पर गिरे पहले विकेट के बाद विकेटों का सिलसिला चालू ही रहा और पूरी टीम 107 रन पर आउट हो गई। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाये। विराट ने 13 और अजिंक्य रहाणे ने 18 रन बनाये।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले स्टीव ओकीफ़ ने दूसरी पारी में भी 6 भारतीय बल्लेबाज को आउट किया। स्टीव ओकीफ़ को शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ ध मैच चुना गया।
