![]() |
| Matt Renshaw put Australia firm on hard batting track ©AFP |
ind vs aus टॉस
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मेट रेनशॉ और डेविड वार्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। उमेश यादव ने खतरनाक बन रहे डेविड वार्नर को 38 रनों पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। मेट रेनशॉ भी ख़राब तबियत की वजह से रिटायर्ड हर्ट हुए।
पहला दिन रहा दोनों टीमो के नाम
उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ और शॉन मार्श ने संभलकर खेलना चालू रखा। मार्श 16 रन बनाकर जयंत यादव का शिकार बने। उधर कप्तान स्मिथ को भी 27 रन पर अश्विन ने चलता किया। यही से ऑस्ट्रलियाई मिडल आर्डर रुक सा गया।
बेटिंग के लिए मुश्किल पिच पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए नजर आए। भारतीय स्पिनर के सामने टर्निंग विकेट पर कंगारू बल्लेबाज एक एक रन के लिए जूझते नजर आए। लेकिन एक छोर से मेट रेनशॉ ने टीम को संभाले रखा।
रेनशॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाये। मिशेल स्टार्क ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 57 रन जोड़े। पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने 256 रन बनाये है जो की इस पिच पर अच्छा लग रहा है।
भारत की तरफ से उमेश यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अश्विन और जडेजा ने 2 -2 जबकि जयंत यादव को 1 विकेट मिला।
