धोनी को कप्तानी से हटाया गया है या फिर उन्होंने खुद ही कप्तानी न करने का फैसला किया है इस बात की काफी संभावना जताई जा रही है। पहले ये बताया गया था की धोनी को कप्तानी से हटाया गया है लेकिन यह न्यूज़ आए के धोनी ने खुद की कप्तानी से इस्तीफा दिया है और वो टीम में खिलाडी के तौर पर खेलना चाहते है।
पिछले साल आईपीएल में फ़ैल रहे थे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर लगे प्रतिबन्ध की वजह से पिछले साल ही गुजरात लॉयन्स और पुणे की टीम को स्थान मिला था जिसमे धोनी को पुणे सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया था। पुणे की टीम अच्छा प्रदर्शन करने से चूक गई थी।
पुणे ने 14 में से सिर्फ 5 मैचों में जीत दर्ज की थी। टीम के प्रदर्शन और धोनी की कप्तानी की भी बहुत आलोचना हुई थी। धोनी का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बहुत खास नहीं था और उन्होंने 12 मैचों में 284 रन बनाये थे।
पुणे फ़्रेंचाइज़ अपनी टीम के प्रदर्शन को लेके काफी गंभीर लग रही है इस लिए उन्होंने ऑक्शन से पहले 7 खिलाड़ियों को भी हटा दिए है। पुणे की टीम नए युवा कप्तान को लेकर आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करेगी इसी लिहाज से स्मिथ को कप्तानी सौंपी गई है।
