करुण नायर ने जड़ा तीहरा शतक - भारत ने टेस्ट मेच में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 19, 2016

करुण नायर ने जड़ा तीहरा शतक - भारत ने टेस्ट मेच में बनाया अपना सर्वाधिक स्कोर


करुण नायर ने बनाये नाबाद 303 रन
करुण नायर के धमाकेदार 303* रन और के एल राहुल के 199 रनों की बदौलत भारत ने चेन्नई टेस्ट मेच में चौथे दिन अपनी पारी 7 विकेट पर 759 रन पर घोषित कर दी. भारत का टेस्ट मेचो में यह सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले भारत का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 726 रन था जो श्रीलंका के खिलाफ 2009 में मुंबई टेस्ट में बनाये थे. 

इंग्लैंड ने पहली पारी में 477 रन बनाये थे. भारत को अब पहली पारी में इंग्लैंड से 282 रनों की बढ़त मिल चुकी है. आज मेच का चौथा दिन है. अगर भारतीय गेंदबाज मेच के पाँचवे दिन कमाल दिखाते है तो भारत यह टेस्ट मेच भी अपने नाम कर देगा.

मेच के चौथे दिन भारत ने 391 रनों से आगे खेलना शुरू किया था. मुरली विजय 29 रन बनाकर आउट हुए. विजय के आउट होने के बाद क्रीज़ पर आये रविचन्द्र अश्विन ने करुण नायर के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की. नायर और अश्विन ने छठे विकेट के लिए 181 रन जोड़े. 

अश्विन ने अपनी 67 रनों की पारी में सिरीज़ में 300 से ज्यादा रन पुरे किए. करुण नायर ने अश्विन के साथ मिलकर धमाकेदार पारी खेली और शानदार 303 रन बनाकर नाबाद रहे. नायर ने अपनी पारी में 32 चौके और 4 छक्के लगाये. 

नायर ने जाडेजा के साथ मिलकर भी सातवें विकेट के लिए 138 रन जोड़े. जाडेजा 51 रन बनाकर आउट हुए. नायर ने अपनी पारी में बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए. भारत ने अपनी पारी 7 विकेट पर 759 रनों पर घोषित की.

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 12 रन बना लिए है. कल मेच का आखरी दिन है और अगर भारतीय गेंदबाज कमल दिखाते है तो चेन्नई टेस्ट में भी भारत की जीत हो सकती है. इंग्लैंड मेच के पाँचवे दिन अपनी हार बचाने के लिए
मैदान में उतरेगी.

Post Bottom Ad

Pages