डेविड वोर्नर ने लंच से पहले शतक जड़ा - 2017 का किया धमाकेदार आगाज़ - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, January 3, 2017

डेविड वोर्नर ने लंच से पहले शतक जड़ा - 2017 का किया धमाकेदार आगाज़


david warner 100 before lunch


पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मेच के पहले दिन डेविड वार्नर ने लंच से पहले शतक बनाकर इतिहास रच दिया. वार्नर ने सिर्फ 78 गेंदों में शतक बनाकर 2017 की धमाकेदार शुरुआत की.

टेस्ट मेच के पहले ही दिन लंच के पहले शतक बनानेवाले डेविड वार्नर विश्व के पाँचवे बल्लेबाज और ऑस्ट्रेलिया के चौथे बल्लेबाज बने. पिछले 87 सालो में यह कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने. इससे पहले ये कारनामा ब्रेडमेन ने 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. विश्व क्रिकेट में यह कारनामा 1976-77 में पाकिस्तान के माजिद खान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ किया था.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजो ने यह कारनामा कर दिखाया है. सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के विक्टर ट्रम्पर ने 1902 में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हांसिल की थी. उसके बाद चार्ली मेकार्तनी ने 1926 में इंग्लैंड के खिलाफ और डॉन ब्रेडमेन ने भी इंग्लैंड के खिलाफ ही 1930 में लंच से पहले शतक बनाकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करवाया था.

यह सभी शतक ऑस्ट्रेलिया के बाहर ही बनाये थे. इस हिसाब से ऑस्ट्रेलिया में मेच के पहले दिन लंच से पहले शतक बनानेवाले डेविड वार्नर पहले बल्लेबाज बन गए है. वार्नर ने कहा की दिग्गजों के साथ सामिल होकर ख़ुशी हो रही है और अपना फॉर्म जारी रखने की कोशिश करूँगा.

वार्नर शतक के बाद 113 रन बनाकर आउट हुए थे. वार्नर ने 95 गेंदों में 17 चौको की मदद से 113 रन बनाये. वार्नर और मेट रेंशव ( 167* रन ) के शतको की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन 3 विकेट खोकर 365 रन बना लिए है.

Post Bottom Ad

Pages