भारत के वेस्ट इंडीज़ दौरे का तीसरा टेस्ट मेच आज सेंट लूसिया के ग्रोस आइस्लेट में खेला जायेगा. भारत 4 टेस्ट मेच की सीरीज़ में 1-0 से आगे है. भारत यह मेच जीतके सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगा जब की वेस्ट इंडीज़ की टीम मेच जीत के सीरीज़ में वापसी करने की कोशिश करेगा.
एंटीगुआ में पहले टेस्ट मेच में भारत ने वेस्ट इंडीज़ को इनिंग और 92 रनों से हराया था. जबकि जमैका में खेले गए दुसरे टेस्ट मेच में वेस्ट इंडीज़ ने भारत से जीता हुआ मेच छीन लिया था. दुसरे टेस्ट में भारत की निश्चित जित को रोस्टन चेस ने केरेबियाई मिडल ऑर्डर बल्लेबाजो के साथ मिलकर छीन ली थी और टेस्ट मेच ड्रा करने में सफल रहे थे.
दुसरे टेस्ट में ड्रा वेस्ट इंडीज़ के लिए जीत से कम नहीं थी. वेस्ट इंडीज़ तीसरे टेस्ट में वोही करिश्मा दोहराना चाहेगा. भारत के पास टेस्ट रेंकिंग ने पहले पायदान पर पहुँचने का भी अवसर है. अगर भारत सीरीज के बाकी दोनों मेच जीत जाता है तो भारत टेस्ट रेंकिंग में पहला स्थान हांसिल कर देगा.
मैदान की बात करे तो सेंट लूसिया में खेले गए 4 मुकाबलो में से 3 मेच ड्रा रहे है सिर्फ 1 मेच म ही रिजल्ट आया है. सेंट लूसिया में हाईएस्ट स्कोर ब्रायन लारा के नाम है. लारा का 209 रन का स्कोर इस मैदान का हाइएस्ट स्कोर है. गेंदबाजी का रिकॉर्ड केमार रोच के नाम है. केमार रोच का 42 रन देकर 5 विकेट इस मैदान का सर्वश्रेष्ठ बोलींग प्रदर्शन है.
भारत ने पिछले खेले गए 5 टेस्ट मुकाबलों में से 3 में जीत हांसिल की है जब की 2 मुकाबले ड्रा रहे है. अगर केरेबियाई टीम की बात करे तो पिछले 5 में से 3 मेच उन्होंने हारे है जबकि 2 मेच ड्रा रहे है.
