इरविन के शतक ने न्यूज़ीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेरा - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 8, 2016

इरविन के शतक ने न्यूज़ीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेरा

न्यूज़ीलैंड के 3 बल्लेबाजो ने जड़ा shatak
ज़िम्बाब्वे और न्यूज़ीलैंड के बिच बुलावायो में खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मेच में क्रेग इरविन के शानदार शतक के बदौलत न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ज़िम्बाब्वे ने 6 विकेट खोकर 305 रन बना लिए है. तीसरे दिन की समाप्ति पर क्रेग इरविन 115 रन पर खेल रहे है और ज़िम्बाब्वे अभी भी 277 रन पीछे है.

इससे पहले न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में ज़िम्बाब्वे के गेंदबाजो की जमकर धुलाई की. न्यूज़ीलैंड के 3 बल्लेबाजो ने शतक तो 2 बल्लेबाजो ने अर्धशतक लगाए.

न्यूज़ीलैंड की तरफ से टॉम लाथम ( 136 रन ), केन विलियमसन ( 113 रन ) और रोस टेलर (124* रन) शतक लगाया. जब की मार्टिन गप्टिल ( 87 रन ) और वेटलींग ( 83* रन ) ने अर्धशतक जड़े. न्यूज़ीलैंड ने अपनी पारी 4 विकेट पर 582 रन पर घोषित की.

क्रेग इरविन के शतक ने ज़िम्बाब्वे को दिया सहारा
न्यूज़ीलैंड के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाजो ने अच्छी शुरुआत की. मवोयो और चिभाभा ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े. मवोयो 26 रन बनाकर साउथी का शिकार बने. लेकिन इसके बाद ज़िम्बाब्वे का बल्लेबाजी में पतन शुरू हो गया. 65 रन पर 1 विकेट के स्कोर से 147 रन पर 5 विकेट स्कोर हो गया.

ज़िम्बाब्वे के एक के बड़क विकेट गिर रहे थे और पहले टेस्ट मेच के तरह ही शर्मनाक प्रदर्शन की अटकले हो रही थी तभी क्रेग इरविन और पिटर मूर की जोड़ी ज़िम्बाब्वे के लिए भगवान बनकर आई. क्रेग इरविन ( 115* ) और पिटर मूर ने ( 71 रन ) छट्ठे विकेट की लिए 148 रन की शतकीय साझेदारी करते हुये ज़िम्बाब्वे को सन्मान जनक स्कोर तक पहुँचाया. 

हालाँकि अभी भी ज़िम्बाब्वे न्यूज़ीलैंड से 277 रन पीछे है लेकिन फॉलोऑन बचाने के लिए सर्फ 77 रन चाहिए. क्रेग इरविन अभी भी क्रीज़ पर है इस लिए ज़िम्बाब्वे की फॉलोऑन बचाने की उम्मीद जिन्दा है. मेच के अभी 2 दिन बाकि है.

Post Bottom Ad

Pages