अश्विन - सहा ने रखी लाज - भारत का स्कोर 5 विकेट पर 234 - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 9, 2016

अश्विन - सहा ने रखी लाज - भारत का स्कोर 5 विकेट पर 234

अश्विन और सहा की साझेदारी ने भारत को संभाला
रविचंद्रन अश्विन ( 75* ) और रिध्धिमान सहा ( 46* ) की नाबाद शतकीय साझेदारी की वजह से भारत ने ग्रोस आइस्लेट में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ पहले दिन के अंत तक 5 विकेट खोकर 234 रन बना लिए है.

अपने करियर का पहला मेच खेल रहे अलगारी जोसफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुये विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट किया. रोस्टन चेस ने भी 2 विकेट चटके.

सेंट लूसिया के ग्रोस आइस्लेट के डेरेन सेमी ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में वेस्ट इंडीज़ के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कप्तान होल्डर के इस फैसले को केरेबियाई गेंदबाजो ने बिलकुल सही साबित किया.

गेब्रियल ने पारी के तीसरी ओवर में ही शिखर धवन को आउट करके भारत को 9 के स्कोर पर ही पहला ज़टका दिया. धवन सिर्फ 1 रन ही बना पाये.

धवन के बाद आये कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा देर तक क्रीज़ पर टिक नहीं पाये. करियर का पहला मेच खेल रहे अल्जारी जोसफ ने कोहली को आउट करके करियर का शानदार आगाज़ किया. कोहली ने सिर्फ 3 रन बनाये.

कोहली के बाद खेलने आये अजिंक्य रहाने ने राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला. रहाने और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़े. राहुल ने अपना अर्धशतक 64 गेंदों में पूरा किया लेकिन उसके बाद तुरंत ही रोस्टन चेस का पहला शिकार बने. भारत का स्कोर 3 विकेट पर 77 रन हुआ.

अभी स्कोर बोर्ड में सिर्फ 10 रन ही जुड़े थे की अलज़री जोसफ ने रोहित शर्मा ( 9 रन ) को आउट करके भारत को चौथा झटका दिया. भारत का स्कोर 87/4.

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज़ पर आये रविचंद्रन अश्विन ने अपनी सुझबुझ भरी बल्लेबाजी से लडखडाती भारतीय पारी को संभाला. अश्विन ने रहाने के साथ मिलकर पाँचवे विकेट के लिए 39 रन जोड़े. रहाने 35 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें रोस्टन चेस ने आउट किया.

रहाने के आउट होने के बाद आये विकेटकीपर बल्लेबाज रिध्धिमान सहा ने अश्विन के साथ मिलकर भारत की पारी को संभाला. अश्विन और सहा की जोड़ी ने छठे विकेट के लिए अबतक 108 रन जोड़े है.

अश्विन ने बल्लेबाजी में अपना शानदार फॉर्म जरी रखते हुये शानदार अर्धशतक बनाया. अश्विन ने 190 गेंदों का सामना करते हुये 75 रन बनाये. सहा ने भी अश्विन का साथ देते हुए 122 गेंदों में 46 रन बनाये.

वेस्ट इंडीज़ की ओर से जोसफ और चेस ने 2-2 विकेट लिए जब की गेब्रिअल को 1 विकेट मिला.

Post Bottom Ad

Pages