| केन विलियमसन - मेन ऑफ़ ध मेच |
बुलावायो के कविन्स स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दुसरे टेस्ट मेच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में टॉम लाथम ( 136 रन ), केन विलियमसन ( 113 रन) और रोस टेलर ( 124* रन ) के शतको की बदौलत 4 विकेट खोकर 582 रन बनाये थे और पारी घोषित कर दी थी.
न्यूज़ीलैंड के पहली पारी का विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुये ज़िम्बाब्वे के क्रेग इरविन और पिटर मूर को छोड़ कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. क्रेग इरविन ने 272 गेंदों में 18 चौके और 1 सिक्स की मदद से 146 रनों की शानदार पारी खेली. पिटर मूर ने भी 11 चौको की मदद से 125 गेंदों में 71 रन बनाये थे. चमू चिभाभा ने 60 रनों की पारी खेली. ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम पहली पारी में 362 रन पर आलआउट हो गई.
न्यूज़ीलैंड को पहली पारी में 220 रनों की बढ़त मिली लेकिन न्यूज़ीलैंड ने ज़िम्बाब्वे को फॉलोऑन देने के बदले खुद दूसरी पारी खेलने का फैसला लिया. पहली पारी में शतक लगाने वाले केन विलियम्सन और रोस टेलर ने दूसरी पारी में भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुये अर्धशतक लगाया. विलियमसन 68 रन और टेलर 67 रन पर नाबाद रहे. न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी 2 विकेट पर 166 रन पर घोषित की और ज़िम्बाब्वे को जीतने के लिए 387 रनों का लक्ष्य दिया.
जीत के लगभग नामुमकिन सा लक्ष्य मिलने के बबाद बल्लेबाजी करने उतरी ज़िम्बाब्वे को मवोयो और चिभाभा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की. चिभाभा 21 रन पर वेगनर का शिकार बने. मवोयो भी 35 रन पर बोल्ट का शिकार बने. सिकंदर रजा को टीम साउथी ने 0 पर ही चलता किया. चौथे दिन के खेल के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 3 विकेट पर 58 रन था.
जिम्बाबे को पाँचवे दिन जीत के लिए 300 से भी ज्यादा रन बनाने थे जो उनके लिए नामुमकिन था लेकिन अगर पूरा दिन बेटिंग कर ले तो मेच ड्रा कर सकते थे जो भी उनके लिए जीत से कम न होता.
पाँचवे दिन पहली इनिंग के हीरो रहे क्रेग इरविन ने तिरिपानो के साथ मिलकर संभलकर खेलना शुरू किया. लेकिन पहली पारी की तरह इस बार कोई चमत्कार न कर पाये. तिरिपानो 22 और इरविन 27 रन बनाकर आउट हो गए.
ज़िम्बाब्वे ने आखरी के 5 विकेट सिर्फ 2 रन जोड़कर ही खो दिये. विलियम्स 11 रन पर आउट हुए तब जिम्बाब्वे का स्कोर 130 रन था. उसके बाद पिटर मूर 1 रन, क्रेमर 1 रन, न्यिम्बू 0 रन, चिनोया 0 रन पर ही चलते बने. जिम्बाबवे ने 8 ओवर ने 2 रन जोड़े और 5 विकेट गँवाए. न्यूज़ीलैंड ने यह मेच 254 रनों से जीत लिया.
पहला टेस्ट मेच भी न्यूज़ीलैंड ने अपने नाम किया था. ज़िम्बाब्वे को न्यूज़ीलैंड ने सीरीज में 2-0 से हराया. मेच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले केन विलियमसन को मेन ऑफ़ ध मेच चुना गया. जब की तेज गेंदबाज नील वेगनर को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ ध टूर्नामेंट चुना गया.