भारत पहली पारी में 353 - वेस्ट इंडीज़ की भी मजबूत शुरुआत - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 10, 2016

भारत पहली पारी में 353 - वेस्ट इंडीज़ की भी मजबूत शुरुआत


सेंट लूसिया में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मेच में भारत ने रविचन्द्र अश्विन और रिध्धिमान सहा के शतको की बदौलत पहली पारी में 353 रनों का सन्मानजनक स्कोर खड़ा किया. जवाब में वेस्ट इंडीज़ की टीम ने भी शानदार शुरुआत करते हुये दुसरे दिन के अंत तक 1 विकेट खोकर 107 रन बना लिये है.

दुसरे दिन खेलने उतरी अश्विन और सहा की जोड़ी ने 5 विकेट पर 234 से आगे खेलना शुरू किया. अश्विन और सहा ने संभलकर खेलते हुए केरेबियाई गेंदबाजो को सफल होने से तो रोका ही साथ में सकारात्मक रूप से रन भी बनाते रहे. 
अश्विन और सहा ने की 213 रनों की साझेदारी

भारत ने पहले पांच विकेट 126 रन पर गँवाए जब की आखिर के 5 विकेट सिर्फ 14 रन में गँवाए. इन दोनों के बिच में अगर कुछ अच्छा हुआ तो वो थी अश्विन और रिद्धिमान सहा के बिच की साझेदारी. 

अश्विन और सहा ने छठे विकेट के लिए 213 रनों की साझेदारी की जो भारत की ओर से लिए छठे विकेट के लिए दूसरी सब से बड़ी पार्टनरशिप है. भारत के लिए छठे विकेट की सर्वाधिक साझेदारी सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अज़रुद्दीन की जोड़ी के नाम है. इन दोनों ने 1997 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे विकेट के लिए 222 रन जोड़े थे.

अश्विन और सहा दोनों ने अपने शतक बनाते हुए टीम को अच्छी स्थिति में लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. अश्विन ने केरेबियन टीम के सामने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शतक पूरा किया. अश्विन ने 118 रन बनाये. अश्विन ने सीरीज़ का दूसरा और अपने करियर का चौथा शतक जड़ा. अश्विन ने अपने सभी शतक केरेबियाई टीम के खिलाफ ही बनाये है.

रिध्धिमान सहा ने भी अश्विन का अच्छा साथ देते हुए अपने करियर का पहला शतक लगाया. सहा 104 रन बनाकर आउट हुए.

सहा और अश्विन की जोड़ी तुटते ही भारतीय टीम बिखर गई. भारत ने आखिर के 5 विकेट सिर्फ 14 रन में ही गँवा दिये. भारतीय टीम ने पहली पारी में 353 रन बनाये. वेस्ट इंडीज़ की ओर से जोसेफ और कमिन्स ने 3-3 विकेट लिए. रोस्टन चेस और गेब्रिअल को 2-2 विकेट मिले.

भारत के पहली पारी में 353 के जवाब में केरेबियाई टीम ने ठोस शुरुआत की. ब्रेथवेइट और जॉनसन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े. जॉनसन 23 के निजी स्कोर पर राहुल द्वारा रन आउट हुए.

क्रेग ब्रेथवेइट ने शानदार अर्धशतक लगते हुए 53 रन बनाकर खेल रहे है. डेरेन ब्रावो भी 18 रन बनाकर क्रीज़ पर है. इन दोनों के बिच दुसरे विकेट के लिए अब तक 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है. दुसरे दिन के खेल के अंत तक केरेबियाई टीम ने 1 विकेट खोकर 107 रन बना लिए है. भारत को इस मेच में पकड़ मजबूत बनाने के लिए वेस्ट इंडीज़ को जल्द से जल्द आउट करना होगा. 

Post Bottom Ad

Pages