इंग्लैंड ने पहली पारी में गेरी बेलेंस की 70 रनों और मोईन अली के 63 रनों की बदौलत 297 रन बनाये थे. पाकिस्तान की ओर से सोहेल खान ने 5 विकेट लेकर इंग्लिश बल्लबाजो को ज्यादा रन करने नहीं दिये.
इसके जवाब में पाकिस्तान ने अजहर अली के शानदार 139 और समी असलम के 82 रनों की बदौलत पहली पारी में 400 रन बनाये. पाकिस्तान को इंग्लैंड पर 103 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली. इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और वोक्स ने 3-3 विकेट लिए. जेम्स एंडरसन को भी 2 विकेट मिले.
पाकिस्तान के 103 रनों के बोझ लेकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की. कप्तान कूक और अलेक्स हेल्स ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए 126 रन जोड़े. कूक ने 66 जब की हेल्स ने 54 रन बनाये. उमके बाद आये जो रूट ने भी 62 रनों की पारी खेली. मिडल ऑर्डर में जेरी बेर्स्तोव और मोईन अली की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पारी 6 विकेट पर 445 रनों पर घोषित की और पाकिस्तान को 343 रनों ला लक्ष्य दिया. इंग्लैंड की ओर से मोईन अली ने सबसे ज्यादा 86 रन बनाए.
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अची नहीं रही. 6 रन के स्कोर पर ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने मोहम्मद हाफिज को चलता किया. हाफिज ने सिर्फ 2 रन बनाये. पहली पारी में बढ़िया बल्लेबाजी करने वाले अजहर अली और समी असलम ने टीम को संभाला. इन दोनों ने दुसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े. समी असलम ने 70 और अजहर अली ने 38 रन बनाये.
लेकिन इनके आउट होते ही मिडल ऑर्डर पूरी तरह से नाकाम रहा. पाकिस्तान ने सिर्फ 23 गेंदों में मिस्बाह, शफीक, सरफ़राज़ और समी का विकेट गंवाया. इन चारो ने 23 गेंदों में मिलकर सिर्फ 1 रन ही जोड़ा.
पाकिस्तान की टीम 201 रन पर आल आउट हो गई और इंग्लैंड ने 141 रनों से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने 4 टेस्ट की सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड के मोईन अली को गेंद और बल्ले दोनों से बहतरीन प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ ध मेच चुना गया.

