![]() |
| रोसतन चेस बने मेन ऑफ़ ध मेच |
चौथे दिन गिरी बारिश और पाँचवे दिन केरेबियाई मिडल ऑर्डर की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज़ की टीम दूसरा टेस्ट मेच ड्रा करने में सफल रहा. वेस्ट इंडीज़ की ओर से रोस्टन चेस ने अपने दुसरे ही टेस्ट मेच ने करियर का पहला शतक बनाते हुये शानदार 137 रन बनाये और नाबाद रहे. चेस को शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ ध मेच चुना गया.
पाँचवे दिन मेच को जीतने के लिए भारत को वेस्ट इंडीज़ के 6 विकेट गिराने थे लेकिन भारतीय गेंदबाज इसमें सफल नहीं रहे. वेस्ट इंडीज़ की तरफ से जेरेमैन ब्लेकवूड, रोस्तों चेस, शेन दोव्रिच और जेसन होल्डर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये भारत को जीत से दूर रखा. पाँचवे दिन भारत को 88 ओवरों में सिर्फ 2 ही विकेट मिले जब की वेस्ट इंडीज़ ने 340 रन लुटे.
![]() |
| दोव्रिच और चेस की साझेदारी ने केरेबियाई टीम को बचाया |
रोस्टन चेस ने शानदार शतक लगाया उसके साथ साथ मिडलऑर्डर बल्लेबाजो के साथ बढ़िया साझेदारी भी की. रोस्टन ने जेरमेन ब्लेकवूड ( 63 रन ) के साथ 93 रनों की, शेन दोव्रिच ( 74 रन ) के साथ 144 रनों की और कप्तान जेसन होल्डर ( 64* रन ) के साथ नाबाद 103 रनों की साझेदारी की और भारतीय टीम को जीत से दूर रखा. रोस्टन चेस को उनके आल राउंड प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ ध मेच चुना गया.
भारत सिरीज़ में 1 - 0 से आगे है. तीसरा टेस्ट मेच 9 अगस्त से शुरू होगा. यह मेच ग्रोस इस्लेट में खेला जाना है.

