ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 21, 2016

ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया

स्टार्क बने सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज ©AFP 
कोलम्बो के आर प्रेमादास स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मेच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट से रोमांचक जीत हांसिल की. ऑस्ट्रेलिया ने फोक्नर और स्टार्क की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की बल्लेबाजी को 227 पर ही सिमित रखा. उसके बाद स्मिथ और फिंच की अर्धशतकिय पारियों की वजह से श्रीलंका पर 3 विकेट से जित दर्ज की.

टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता

प्रेमादासा स्टेडियम की स्पिन फ्रेंडली पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. श्रीलंका ने अपनी टीम में 3 स्पिनरों को जबकी ऑस्ट्रेलिया ने 1 स्पिनर को टीम में जगह दी.

श्रीलंका की ख़राब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उत्रि श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मिशेल स्टार्क ने 3 रन के स्कोर पर ही कुशल परेरा को आउट कर के श्रीलंका को पहला झटका दिया. दिलशान भी 22 रन बनाकर हेनरिक्स का शिकार बने और श्रीलंका का स्कोर 11.1 ओवरों में 45 रन 2 विकेट के नुकशान पर हुआ.

श्रीलंका को चंदिमल - मेंडिस की जोडी ने संभाला

श्रीलंका की लड़खड़ा रही पारी को कुसल मेंडिस और दिनेश चंदिमल की जोड़ी ने संभाला. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए  18 ओवरों में 79 रन जोड़कर टीम को संभाला. कुसल मेंडिस ने संभलकर बेटिंग करते हुए 95 गेंदों में 6 चौको की मदद से 67 रन बनाये. दिनेश चंदिमल ने भी 118 गेंदों में 3 चौको की मदद से 80 रन बनाये और अंत तक नाबाद रहे.

चंदिमल ने बनाये शानदार 80* ©AFP
 फोक्नर और स्टार्क ने श्रीलंकाई मिडल ऑर्डर को पछाड़ा

मेंडिस और परेरा की मजबूत हो रही साझेदारी को फोक्नर ने तोडा. फोक्नर ने एक ही ओवर में मेंडिस और मेथ्युस को आउट कर के ऑस्ट्रेलिया को मेच में वापिस लाया. उसके बाद फोक्नर ने मिशेल स्टार्क के साथ मिलकर श्रीलंका के बल्लेबाजी को तबाह कर दिया.

मेन ऑफ़ ध मेच - जेम्स फौक्नर ने लिए 4 विकेट ©AFP


स्टार्क और फोक्नर की गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकशान पर 227 रन ही बना पाई. फोक्नर ने 4 और मिशेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए. जब की हेनरिक्स  को 1 विकेट मिला. मिशेल स्टार्क ने 53 मेचो में ही अपने 100 विकेट पुरे किये और सकलिन मुश्ताक का रिकॉर्ड तोडा.

ऑस्ट्रेलिया को जित के लिए मिला 228 रनों का लक्ष्य

228 रनों का पीछा करते हुये डेविड वार्नर और एरोन फिंच की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 40 रन जोड़े. वार्नर 8 रन बनाकर थिसारा परेरा का शिकार बने. फिंच ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. फिंच ने 46 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 रन बनाये. वो अपोंसो के शिकार बने.

फिंच ने सिर्फ 46 गेंदों में बनाए 56 रन ©AFP


फिंच के आउट होने के बाद कप्तान स्मिथ ने बाजी संभाली. स्मिथ ने फिंच के साथ 39 रनों की, मेथ्यु वेड के साथ 49 रनों की और ज्योर्ज बेली के साथ 62 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. स्मिथ ने 92 गेंदों में 5 चौको की मदद से 58 रन बनाये. ज्योर्ज बेली ने भी 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. 

ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लक्ष्य को 46.5 ओवरों में ही 7 विकेट गँवाकर हांसिल कर लिया. जेम्स फोक्नर को शानदार गेंदबाजी के लिए मेन ऑफ़ ध मेच चुना गया. 

इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने 5 मेचो की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. दूसरा वन डे मुकाबला 24 अगस्त को खेला जायेगा.




Post Bottom Ad

Pages