शनिवार को पुरे विश्व के करोड़ो क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी. बारिश ने क्रिकेट प्रेमियों का खेल बिगाड़ा. शनिवार को 6 देशो की क्रिकेट मेच बारिश की वजह से प्रभावित हुई या फिर रद्द हुई.
सबसे पहले बात करते है भारत और वेस्ट इंडीज़ के बिच खेले गए चौथे टेस्ट मेच की. भारत और वेस्ट इंडीज़ के बिच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मेच के तीसरे दिन भी बारिश की वजह से एक भी गेंद डाले बिना ही दिन समाप्त हो गया. इस टेस्ट मेच के तीन में से ढाई दिन बारिश ने धो डाले है और इसका नतीजा आना अब नामुमकिन सा लग रहा है.
दूसरी तरफ बारिश की वजह से पाकिस्तान और आयरलेंड के बिच खेले जाने वाला दूसरा एकदिवसीय मुकाबला भी एक भी गेंद डाले बिना रद्द हो गया.
उधर दक्षिण अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के बिच खेले जा रहे पहले टेस्ट में भी बारिश ने बाधा डाली. हालाँकि खेल संभव तो हुआ लेकिन बारिश ने परेशान भी बहुत किया. दो दिन में सिर्फ 90 ओवरों का ही खेल संभव हो पाया. जिसमे दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 263 रन बनाये है. जिसके जवाब में न्यूज़ीलैंड ने 15 रन बनाकर 2 विकेट खो दिये है.
