चौथा टेस्ट ड्रा - सीरीज़ 2-0 से भारत के नाम - पाकिस्तान बना नया नंबर 1 - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 22, 2016

चौथा टेस्ट ड्रा - सीरीज़ 2-0 से भारत के नाम - पाकिस्तान बना नया नंबर 1

India won test series by 2-0 ©BCCI
भारत और वेस्ट इंडीज़ के बिच क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा टेस्ट मेच  बारिश की वजह से ड्रा हो गया. पाँचवे दिन भी बारिश की आशंका और मैदान की ख़राब स्थिति से खेल पाना असंभव हुआ. अम्पायरो ने दोनों कप्तानो को बुलाकर इसकी चर्चा की और अंत में मेच ड्रा करने की घोषणा की गई. 



मेच ड्रा होते ही भारत ने चार टेस्ट मेचो की सीरीज़ 2-0 से अपने नाम की. हालाँकि मेच ड्रा होने की वजह से टेस्ट रेंकिंग में भारत को अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा. पाकिस्तान अब  टेस्ट रेंकिंग में पहले पायदान पर पहुँच गया है.

भारत ने वेस्ट इंडीज़ को पहले टेस्ट मेच में इनिंग और 90 रनों से हराया था. दूसरा टेस्ट मेच ड्रा रहा था. तीसरा टेस्ट मेच भी भारत के नाम पर रहा था और भारत ने वेस्ट इंडीज़ को 237 रनों से हराया था. चौथा टेस्ट भी ड्रा रहा. इस तरह  भारत ने सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कि.

रविचन्द्र अश्विन को सीरीज़ में बेहतरीन आल राउंडर प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ ध सीरीज़ चुना गया.


पाकिस्तान अब टेस्ट में नया नंबर एक बन गया है. पाकिस्तान 111 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर है. जब की भारत 110 पॉइंट्स के साथ दुसरे पायदान पर है. ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.

27 अगस्त से भारत और वेस्ट इंडीज़ के बिच 2 मेचो की T-20 सीरीज़ खेली जाएगी.

Post Bottom Ad

Pages