Dream 11 IPL 2020 Match 5 : रोहित का बल्ला बोला, मुंबई ने कोलकाता को हराया - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 23, 2020

Dream 11 IPL 2020 Match 5 : रोहित का बल्ला बोला, मुंबई ने कोलकाता को हराया

 Dream 11 IPL 2020 Match 5 KKR VS MI: आईपीएल 2020 के पाँचवे मुकाबले में कल मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनो से मात दी। आइये जानते है अबू धाबी में खेले गये इस पांचवे मुकाबले के बारे में। 


Dream 11 IPL 2020 Match 5 KKR VS MI

आईपीएल के इस मुकाबले में टॉस जीता कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने और उन्होंने फ़ैसला किया पहले गेंदबाजी करने का। 


पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम कि शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर डिकॉक सिर्फ 1 रन बनाकर शिवम् मावि का शिकार बने। लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। 


रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने दुसरे विकेट के लिए सिर्फ 9.3 ओवर मे ही 90 रनो की साझेदारी की। सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों में 47 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 1 सिक्स मारा। 


उनके बाद आये सौरभ तिवारी ने 21 रन, हार्दिक पंड्या ने 18 रन और कीरोन पोलार्ड ने 13 रन बनाये। लेकिन रोहित शर्मा ने एक छोर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। 


रोहित शर्मा ने महज 54 गेंदों में 80 रनो की पारी खेली। इस पारी में रोहित ने 3 चौके और 6 सिक्स लगाए। इसी के साथ रोहित ने आईपीएल में अपने 200 सिक्स पुरे किये। रोहित को शिवम मावि ने आउट किया। मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 195 रन बनाये। 


इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों ओपनर शुभमन गिल (7 रन ) और सुनील नारायण (9  रन ) जल्दी आउट हो गए। 


उसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक और नीतीश राणा ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 71 रन तक ले गए। तभी कार्तिक चहर का शिकार बने और उनकी पारी 30 रनो पर ख़तम हो गई। नितीश राणा भी 24 रनो पर आउट हो गए। 


इसके बाद केकेआर की बैटिंग लड़खड़ा गई। मॉर्गन और आंद्रे रसेल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाये। पैट कमिंस ने अंत में 12 गेंदों में 33 रनो (1 चौका , 4 सिक्सर्स ) की आतिशबाजी की लेकिन वो पर्याप्त नहीं थी। 


कोलकाता ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 146 बनाये और मुंबई ने मैच 49 रनो से अपने नाम किया। रोहित शर्मा  को प्लेयर ऑफ़ ध मैच चुना गया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages