पुजारा और रहाणे का शतक - कोलंबो टेस्ट में भारत विशाल स्कोर की तरफ - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 3, 2017

पुजारा और रहाणे का शतक - कोलंबो टेस्ट में भारत विशाल स्कोर की तरफ

Indis vs Sri Lanka - 2017 Second Test at Colombo


भारत और श्रीलंका के बिच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 3 विकेट खोकर 344 रन बना लिए है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के शानदार शतकों की बदौलत भारत कोलंबो टेस्ट मैच में विशाल स्कोर की तरफ आगे बढ़ रहा है। 

इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान की उम्मीदों को खरा ठहराने आये शिखर धवन और  के एल राहुल। राहुल को अभिनव मुकुंद क़ी जगह खिलाया गया। 

दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। शिखर धवन के रूप में भारत को पहला झटका लगा। धवन ने 37 गेंदों में 35 रन बनाये। अपनी इस पारी में  धवन ने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। धवन को दिलरुवान परेरा ने चलता किया। 

लोकेश राहुल ने अर्ध शतक लगाया लेकिन रन आउट होकर अपना विकेट गँवा दिया। राहुल ने 57 रनो की पारी खेली जिसमे उन्होंने 7 चौके लगाए। कप्तान कोहली भीं कुछ खास न कर पाए और 13 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को हेराथ ने चलता किया। 

ind-vs-sri-lanka-2017-second-test-day-1


लेकिन आज का दिन रहा पुजारा और रहाणे के नाम। इन दोनों ने शानदार क्रिकेट पारी खेलते हुए नाबाद शतक लगाए और चौथे विकेट के लिए नाबाद 211 रन जोड़े। पुजारा ने लगातार तीसरा शतक लगाते हुए 128 रनो की पारी खेली। पुजारा ने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। तो उधर अजिंक्य रहाणे ने भी अपना क्लास दिखाते हुए नाबाद 103 रनो की पारी खेली। रहाणे ने 12 चौके लगाए। 

संक्षिप्त स्कोर
भारत पहले दिन : 344 / 3
धवन - 35, राहुल - 57, कोहली - 13, पुजारा - 128 *, रहाणे - 103 *

Post Bottom Ad

Pages