गाले टेस्ट- दूसरा दिन - भारत की पारी 600 रनो पर सिमटी - श्रीलंका 154/5 - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 27, 2017

गाले टेस्ट- दूसरा दिन - भारत की पारी 600 रनो पर सिमटी - श्रीलंका 154/5


india-vs-sri-lanka-2017-first-test-updates

श्रीलंका की ख़राब शुरुआत 

भारत के 600 रनो का पीछा कर रही श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उमेश यादव ने करुणारत्ने को 2 रन पर ही आऊट करके श्रीलंका को 7 रनो पर ही पहला झटका दिया।  उपुल थरंगा और गुणतिलका ने दुसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। लेकिन मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में पहले गुणतिलका को 16 रन पर ओर बाद में मेंडिस को 0 रन पर आउट कर श्रीलंका को दोहरा झटका दिया और भारत की स्थिति मजबूत की।

हालाँकि उपुल थरंगा बढ़िया लय में बेटिंग कर रहे है थरंगा ने सिर्फ 46 गेंदों में ही अपना अर्धशतक बनाया। उन्होंने 10 चौके लगाए। थरंगा 64 रन बनाकर रनआउट हो गए। दुसरे दिन की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट खोकर 154 रन रहा। मेथ्युज़ 54 रनो पर और परेरा 8 रनो पर खेल रहे है। 

भारत की पारी 600 रनो पर सिमटी 

शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के शतक और अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पांड्या के अर्ध शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में पहली पारी में 600 रनो का विशाल स्कोर बनाया है। भारत की पारी 133.1 ओवरों में 600 रनो पर सिमट गई। 

भारत ने आज कल के 399 रनो से खेलना शुरू किया लेकिन कल के हीरो चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे कुछ ज्यादा कर नहीं पाए। पुजारा 153 रन बनाकर आउट हुए जब की रहाणे भी अर्धशतक बनाकर आउट हो गए रहाणे ने 57 रनो की पारी खेली।  रविचंद्रन अश्विन ने 47 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 7 चौके लगाए। रिद्धिमान सहा ने 16 जबकि रविन्द्र जडेजा ने 15 रन बनाये।  

हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 50 रन बनाये। पांड्या ने 5 चौके और 3 छक्के लगाएँ। मोहम्मद शमी ने भी 30 रन का योगदान दिया। शमी ने 3 छक्के लगाए। 

नुवान प्रदीप रहे श्रीलंका के हीरो

नुवान प्रदीप ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे भारतीय  बल्लेबाजों को बांध के रखा और 6 विकेट लेकर श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। प्रदीप ने शिखर धवन, पुजारा , कोहली, अभिनव मुकुंद, अश्विन और जडेजा के महत्वपूर्ण विकेट लिए। कुमार ने 3 और रंगना हेराथ ने भी 1 विकेट लिया।  

Post Bottom Ad

Pages