पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने बिलकुल गलत साबित किया। शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 136 रन जोड़े।
भारत ने पहला विकेट शिखर धवन के रूप में खोया। धवन ने 65 गेंदों में 68 रन बनाये। धवन ने ६ चौके और 1 छक्का लगाया। रोहित शर्मा ने भी 119 गेंदों में 91 रन बनाये। रहित ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह ने विराट कोहली के साथ मिलकर धमाकेदार पारी खेली। युवराज ने सिर्फ 32 गेंदों में 53 रन बनाये। युवराज ने ८ चौके और १ छक्का लगाया।
कप्तान कोहली ने भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 68 गेंदों में 81 रन बनाये। कोहली ने ६ चौके और 3 छक्के लगाए।
हार्दिक पंड्या ने भी आखरी ओवर में ३ छक्के लगाकर 8 गेंदों में 20 रन बनाये।
No comments:
Post a Comment