जो रूट के शतक ( 133 * ) की बदौलत इंग्लैंड ने बांग्लादेश को हराया |
इंग्लैंड की जित के प्रमुख हीरो रहे जो रुट। जो रुट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 129 गेंदों में 133 रन बनाये और अंत तक नाबाद रहे। रुट ने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। रुट के करियर का यह दसवां शतक था।
जो रुट के साथ साथ एलेक्स हेल्स और कप्तान मॉर्गन ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की। रुट ने हेल्स के साथ दुसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। हेल्स ने 11 चौके और 2 सिक्स की मदद से 95 रन बनाये।
मॉर्गन के साथ भी रुट ने 143* रनो की साझेदारी की। मॉर्गन ने 61 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 75 रन बनाये।
बांग्लादेश ने बनाये 305 रन
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने भेजा। बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 305 रन बनाये। बांग्लादेश की ओर से तमीम इक़बाल ने शानदार 128 बनाये। मुशफिकर रहीम ने भी 79 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली। इंग्लैंड की और से लिअम प्लंकेट ने 4 विकेट लिए।जो रुट को शानदार बल्लेबाजी के लिए मेन ऑफ़ ध मैच चुना गया। आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बिच चैम्पियंस ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला खेला जायेगा।
No comments:
Post a Comment