![]() |
| Indian team after winning the Kanpur Test ©BCCI |
कानपुर टेस्ट मेच के पाँचवे दिन न्यूज़ीलैंड ने 93 रनों से आगे खेलना शुरू किया. न्यूजीलैंड को जीत के लिए 341 रन चाहिए थे और उनके 6 विकेट हाथ में थे. सेंटनर और रोंची ने संभलकर पारी शुरू की. रोंची और सेंटनर की जोड़ी ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए पाँचवे विकेट के लिए 102 रन जोड़े. जाडेजा ने रोंची को 80 रनों पर आउट करके भारत के लिए पाँचवे दिन का पहला विकेट भी लिया साथ में जित के दरवाजे भी खोल दिये. रोंची ने 120 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 80 रन बनाये.
उसके बाद मोहम्मद शमी ने वाटलिंग और क्रेग को 2 रनों के अन्तराल में ही आउट कर के भारत को जीत के और नजदीक लाया. अश्विन ने बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे सेंटनर को 71 रनों पर आउट किया. सेंटनर ने 179 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाये. उसके बाद अश्विन ने सोढ़ी और वेगनर को भी चलता किया.
न्यूज़ीलैंड की पूरी टीम 236 रनों पर आल आउट हो गई और भारत ने 197 रनों से शानदार जीत हांसिल की. भारत की ओर से अश्विन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए. मोहम्मद शमी ने 2 जबकि जाडेजा ने 1 महत्वपूर्ण विकेट लिया.
![]() |
| Ravindra Jadeja Man of the Match in kanpur Test ©BCCI |
रविन्द्र जाडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ ध मेच चुना गया. भारत ने अब 3 टेस्ट मेच की सीरीज़ में 1-0 से बढ़त बना ली है. दूसरा टेस्ट मेच 30 तारीख से कोलकाता के इडन गार्डंस में खेला जायेगा.

