मुंबई ने चेन्नई के सामने रखा 166 रनो का लक्ष्य - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 7, 2018

मुंबई ने चेन्नई के सामने रखा 166 रनो का लक्ष्य

VIVO IPL 11 2018 Match 1 : Mumbai Indians vs Chennai Super Kings


VIVO IPL 11 2018 Match 1 : Mumbai Indians vs Chennai Super Kings

आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई के सामने जीत  166 रनो का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 165 रन बनाये।  

टॉस गया चेन्नई के पाले में 

आईपीएल 2018 के ओपनर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। 

 मुंबई की ख़राब शुरुआत 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी मुंबई इंडियन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। चेन्नई के गेंदबाज दीपक चहर ने एविन लुइस को खाता तक नहीं खोलने दिया और उन्हे एलबीडबल्यू आउट कर दिया। मुंबई को 7 रनो के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया। 

कप्तान रोहित शर्मा भी पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए और वो 18 गेंदों में 15 रन बनाकर शेन वॉटसन का शिकार बने। उनका कैच अम्बाती रायडू ने लपका। रोहित शर्मा ने 1 चौका और 1 छक्का जड़ा।  मुंबई ने सिर्फ 20 रनो पर ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाज़ खो दिए। 

ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव ने मुंबई को संभाला 

मुंबई की लड़खड़ा रही पारी को ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव की जोड़ी ने बचाया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर मुंबई को अच्छी स्कोर के ओर ले गए। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। 

सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 29 गेंदों में 43 रन बनाये। यादव ने 6 चौके और 1 छक्का लगाया और वो शेन वॉटसन का दूसरा शिकार बने। 

उसके बाद ईशान किशन भी 29 गेंदों में 40 रन बनाकर इमरान ताहिर का शिकार बने। किशन ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। 

कुनाल पांड्या ने आखिरी ओवरों में खेली धमाकेदार पारी 

ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद क्रीज़ पर आये पंड्या बंधूओने शानदार खेल दिखाया। खास तौर से कुणाल पंड्या ने। कुणाल पांड्या ने सिर्फ 22 गेंदों में 41 रन बनाये जिसमे 5 चौके और 2 सिक्सर्स थे।

मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 165 रन बनाये और चेन्नई के लिए 166 रनो का लक्ष्य रखा है। अब देखना दिलचस्प रहेगा की चेन्नई इस स्कोर को कैसे चेज़ करता है। 

और ipl news in hindi के लिए वेबसाइट से जुड़े रहे और अपना ईमेल आईडी से सबस्क्राइब करना न भूले। 

Post Bottom Ad

Pages