बारिश ने छिना T20 सीरीज़ बराबरी का मौका - भारत सीरीज़ हारा - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 28, 2016

बारिश ने छिना T20 सीरीज़ बराबरी का मौका - भारत सीरीज़ हारा



Fans are exited though match cancelled  ©AFP
भारत और वेस्ट इंडीज़ के बिच खेला गया दूसरा T20 मेच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा और भारत को सीरीज़ 0-1 से गंवानी पड़ी. दुसरे T20 में भारतीय गेंदबाजो ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिला. पहले तकनिकी कारणों से मेच 40 मिनिट देरी से शुरू हुआ बाद में बारिश ने खेल बिगाड़ा.

फलोरिड़ा में खेले गए दुसरे T20 मुकाबले में भी भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दुसरे मेच में वेस्ट इंडीज़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पिछली मेच के शतकवीर एविन लुईस सिर्फ 7 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने. जोनसन चार्ल्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उनको आउट करते ही वेस्ट इंडीज़ की बल्लेबाजी लडखडा गई. चार्ल्स ने सिर्फ 25 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाये. उनको अमित मिश्रा ने आउट किया.

चार्ल्स के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा टिक नहीं पाया. चार्ल्स के अलावा वेस्ट इंडीज़ की तरफ से न ही कोई बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन बना पाया और न ही कोई बड़ी साझेदारी हुई. वेस्ट इंडीज़ की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 143 रनों पर आउट हो गई.

पिछली मेच में नाकाम रहे गेंदबाजो ने आज अच्छा प्रदर्शन किया. अमित मिश्रा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए. अश्विन, शमी और बुमराह ने 2-2 विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार को 1 विकेट मिला. अश्विन ने पोलार्ड को आउट करते ही T20 मेचो में 200 विकेट पुरे किये.

144 के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 2 ओवरों में 15 रन बनाये. रोहित शर्मा ने 10 रन और अजिंक्य रहाने ने 4 रन बनाये. उसके बाद हुई बारिश ने मेच आगे चलने नहीं दिया और रद्द करना पड़ा.

शुरुआत के 40 मिनिट का खेल शुरू न होने का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा. मेच के प्रसारण में आ रही तकनिकी खराबी के कारण मेच 40 मिनिट देरी से चालू हुआ. अगर ये नहीं होता तो भारत के 5 ओवरों का खेल हो जाता और डकवर्थ लुईस के हिसाब से भी भारत मेच जित जाता. लेकिन सिर्फ 2 ओवरों का खेल ही हो पाया और भारत को सीरीज़ बराबरी का मौका गंवाना पड़ा. वेस्ट इंडीज़ ने सीरीज़ 1-0 से अपने नाम की.  

Post Bottom Ad

Pages