![]() |
| अमला ने 53 रनों की पारी खेली ©Getty Images |
डरबन के किंग्समेड में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. स्टीफन कूक और डीन एल्गर ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े. कूक 20 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने.
दक्षिण अफ्रीका के टॉप 7 बल्लेबाजो ने अच्छी तरह से पिच पर सेट होने के बाद अपना विकेट गँवाया और सिर्फ हाशिम अमला ने ही अर्धशतक लगाया. अमला ने 71 गेंदों का सामना करके 10 चौको की मदद से 53 रन बनाये. टेम्बा बवुमा ने 46 रन और डी कोक ने 33 रन बनाकर टीम को सँभालने का प्रयास किया. पहले दिन का खेल ख़तम होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 236 रन बना लिए थे.
![]() |
| वेगनर ने लिए 3 विकेट ©Getty Images |

