बेन स्टॉक्स ने विरेन्द्र सहवाग का रिकार्ड तोडके रचा इतिहास - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 6, 2016

बेन स्टॉक्स ने विरेन्द्र सहवाग का रिकार्ड तोडके रचा इतिहास


इंग्लेंड के मिडल ऑर्डर बेट्समेन बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में  सबसे तेज २५० रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर दिया है| उसके साथ ही स्टोक्स ने कुछ और भी कीर्तिमान अपने नाम किए|
स्टोक्स ने २५० रन सिर्फ १९६ गेंदों मे ही पुरे कर लिए थे जिसमे स्टोक्सने ३० चौके और ११ छक्के जड़े थे|
इसीके साथ स्टोक्स ने विरेन्द्र सहवाग का सबसे तेज २५० रन बनानेका  रिकार्ड तोड के उसे अपने नाम कर लिया है| विरेन्द्र सहवाग ने दिसम्बर, २००९ में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में  २५० रन २०७ गेंदों में बनाकर यह रिकार्ड अपने नाम किया था|

बेन स्टोक्स इसके साथ साथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक बनाने में दुसरे स्थान पर आ गए है| स्टोक्स ने १६३ गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था|
टेस्ट में सबसे तेज दोहरा शतक न्यूजीलैंड के नेथन एस्टल के नाम है | उन्होंने २००२ में क्राईस्टचर्च टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ १५३ गेंदों में दोहरा शतक लगाया था|

स्टोक्स के नाम एक और रिकार्ड भी दर्ज हुआ | वो था लंचके पहले सेशनमें  सबसे ज्यादा रन बनानेका रिकार्ड| स्टोक्स ने लंच के पहले के सेशनमें १३० रन बनाकर ८० साल पुराना रिकार्ड तोडा जो इंग्लेंड के ही लेस एमेस ने १९३५ में १२३ रन बनाए थे|

Post Bottom Ad

Pages