कोहली - रोहित का शानदार शतक - भारत का विशाल स्कोर - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 31, 2017

कोहली - रोहित का शानदार शतक - भारत का विशाल स्कोर

virat-rohit-100s-vs-sri-lanka

भारत ने श्रीलंका के सामने चौथे एक दिवसीय मुकाबले में जीत के लिए 376 रनो का लक्ष्य रखा है । भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतकों की बदौलत 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 375 रन बनाये। धोनी का यह 300 वा एकदिवसीय मुकाबला है। 

टॉस भारत ने जीता - पहले बल्लेबाजी करने का फैसला 

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने आज कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है। धोनी का आज यह 300 वा एकदिवसीय मैच है। 

भारत की ख़राब शुरुआत पर रोहित शर्मा - विराट कोहली की तूफानी बेटिंग 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शिखर धवन सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने सिर्फ 6 रनो पर ही अपना पहला विकेट गँवा दिया। 

शिखर के आउट होने के बाद आये विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। दोनों ने शानदार शतक बनाते हुए दुसरे विकेट के लिए 219 रन जोड़े। विराट और रोहित दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों को बहुत पीटा। विराट ने धुँवाधार बेटिंग करते हुए सिर्फ 96 गेंदों में 131 रनो की पारी खेली। विराट ने अपनी पारी में 17 चौके और 2 छक्के लगाए। विराट ने सिर्फ 76 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

रोहित शर्मा ने भी विराट का साथ देते हुए अपना शतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने 88 गेंदों में 104 रनो की पारी खेली। अपनी इस पारी में रोहित ने 11 चौके और 3 छक्के लगाए। विराट और रोहित ने दुसरे विकेट के लिए 28 ओवरों में 219 रन जोड़े। 

मलिंगा का 300 वा विकेट - श्रीलंका की मैच में वापसी  

श्रीलंका के खिलाफ मुसीबत बन रही भारत की इस जोड़ी को लसिथ मलिंगा ने तोड़ा। मलिंगा ने विराट को आउट करते ही वन डे मेचो में अपने 300 विकेट पुरे किए। विराट के आउट होने के बाद श्रीलंका ने मैच में थोड़ी वापसी की। मैथ्यूस ने पहले हार्दिक पांड्या को और उसी ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर श्रीलंका को बड़ी सफलता दिलाई। उसके बाद राहुल भी 7 रन बनाकर अकीला धनंजया का शिकार बने। 

धोनी - पांडे ने संभाला - स्कोर पार हुआ 300 के पार 

फटाफट विकेट गँवा देने का बाद अपना 300 वा एकदिवसीय मुकाबला खेल रहे धोनी ने मनीष पांडे ने के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और भारत के स्कोर को 300 के पार किया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 101 रन जोड़े। भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 375 रन बनाये और श्रीलंका को जीत के लिए 376 रनो का लक्ष्य दिया।  पांडे ने 50 जबकि धोनी ने 49 रन बनाये। 

Post Bottom Ad

Pages