ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भी भारत को 7 विकेट से हराया| - Cricket News in Hindi : TATA IPL 2023 Schedule Timings Dates Points Table News Updates Match Reports

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 15, 2016

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में भी भारत को 7 विकेट से हराया|



दो मेच, दोनो मेच में रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारिया, दोनो में 300 से ऊपर रन और दोनों मेच में भारत की करारी हार| जी हा रोहित शर्मा के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे की बेहतरीन शुरुआत हुई है लेकिन भारत के लिए नहीं| ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन मेच में भारत को 7 विकटो से मात दी| पर्थ में खेले गए मेच में भी ऑस्ट्रेलियाने भारत को 5 विकटो से हराया था| ब्रिसबेन मेच में ख़राब गेंदबाजी और ख़राब फील्डिंग की वहज से भारत को मेच गवानी पड़ी|
ब्रिसबेन में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फेसला लिया| भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही ओर शिखर धवन सिर्फ 6 रन ही बनाकर आउट हो गए| उसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहलीने भारतीय पारी को अच्छे तरीके से आगे बढाया| विराट कोहली अच्छा खेल रहे थे लेकिन दूसरा रन लेने की चाहत में रनआउट होकर अपना विकट गवा दिया| विराट ने 67 गेंदोंमें 4 चौके की सहायता से 59 रन बनाए| उसके बाद आए आजिंक्य रहाने ने भी 6 चौके और 1 सिक्स की मदद से 80 गेंदोंमें 89 रन बनाए| रोहित शर्मा भी 127 गेंदों में 11 चौके और 3 सिक्स की मदद से 124 रन बनाकर आउट हो गए| उसके बाद सभी बेट्समेन तेजी से रन बनाने के चक्करमें अपना विकट गंवाते हुए दिखे| धोनी 11 रन, पांडे 6, जाडेजा 5 और अश्विनने 1 रन बनाया|
भारत ने 50 ओवरोंमें 8 विकट गवांके 308 रन बनाए|
बदले में ऑस्ट्रेलियाकी पारी की फिंच और मार्श ने बेहतरीन शुरुआतकी | इन दोनों बल्लेबाजो ने पहले विकट के लिए 145 रन की शतकीय साजेदारी बनायीं | इस पार्टनरशिपमें भारतीय फील्डिंगका भी उतना ही योगदान रहा|
भारतीय फील्डरोने मार्शके 4 बार केच ड्रोप किया| जिसकी बदौलत मार्शने 71 रन बनाए| फिंच ने भी 71 रनों की पारी खेली| उनके बाद आए ऑस्ट्रेलियाइ कप्तान स्मिथ ने भी 46 रन जोड़े| ज्योर्ज बेईली ने पहले मेच की तरह ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 58 गेंदों में 6 चौके और 1 सिक्स की मददसे 76 रनो की नाबाद पारी खेली|
मेक्सवेलने भी 26 रनोका योगदान दिया|
इस तरह अब ऑस्ट्रेलियाने सीरीजमें 2-0 की बढ़त बनाली है| हार के बाद धोनी अपने गेंदबाजो से बहोत नाराज दिखे| धोनी ने कहा की इस तरह की गेंदबाजीमें जितने के लिए कमसेकम 330 रन बनाने चाहिए थे|
इसके साथ ही 300 रन बनाने के बावजूद हारने वाली टीम में भारत ने इंग्लैंड के साथ पहला स्थान शेयर किया है| भारत और इंगलैंड दोनों ही 10 बार 300 का स्कोर करने के बावजूद हारे है| इन 10 में से 6 मेचमें भारत के कप्तान धोनी थे|

Post Bottom Ad

Pages